शिमला में चार टीमों के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में एक मात्र महिला खिलाड़ी ने भी भाग लिया। ये खिलाड़ी मंडी की चाइल्ड कौंसिल की उपाध्यक्ष पायल वैध रही जो चेयरमेन 11 की तरफ से खेली। पूरे मैदान में जहां सभी पुरुष खिलाड़ी खेल रहे थे तो उन सब के बीच एकमात्र महिला खिलाड़ी पायल वैध भी बीसीएस मैदान में पसीना बहाती नज़र आई।
हालांकि चैयरमेन इलेवन का प्रदर्शन अच्छा नही रहा बाबजूद इसके पायल वैध की खेल भावना ने सबको आकर्षित किया। पायल वैध का कहना है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में महिलाओं को भी आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए।



