Follow Us:

पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल सचिवालय टीम रही विजयी

पी. चंद |

43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कब्बड्डी प्रतियोगिता में आज पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में केन्द्रीय सिविल सचिवालय ने अपने दोनों मैच जीते। इसके अतिरिक्त एन.सी.टी. दिल्ली, हिमाचल सचिवालय, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आर.एस.बी. चेन्नई विजयी रहे। याद रहे कि राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में आयोजित की जा रही है।

वहीं, महिला वर्ग में लीग प्रतियोगिता के उपरांत पूल-ए में हरियाणा, पूल-बी में महाराष्ट्र, पूल-सी में हिमाचल सचिवालय, पूल-डी में आर.एस.बी. जयपुर शीर्ष स्थान पर रहीं। आज हुए मुकाबलों में प्रो-कबड्डी लीग में खेलने वाले राहुल चौधरी, मोहित छिल्लर, सी. रणजीत, अभिनंदन, सुभाष, निलेश शिंदे, श्री राम, महेश गौड़ा ने भी अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच खेले।