Follow Us:

चंबा: आंखों के भगवान कहे जाते हैं ये विशेषज्ञ डॉक्टर

डेस्क |

आज हम आपको एक चंबा जिला की ऐसी शख्सियत से मिलवाना चाहते है जो समाज के लिए आईने से कम नहीं है। लोग उन्हें आंखों का भगवान कहते हैं। जी हां उस शख्सियत का नाम है विपिन ठाकुर… जो पेशे से डॉक्टर हैं। वे पिछले काफी सालों से बतौर आंख के विशेषज्ञ के तौर पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही डलहौजी नागरिक अस्पताल के बीएमओ भी है।

आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टन विपिन ठाकुर की कार्यशैली का हर कोई मुरीद है। जब भी कोई इस अस्पताल में मरीज इलाज करवाने के लिए आता है वो डॉ विपिन ठाकुर के बातचीत के तरीके से आधा ठीक हो जाता है। उनसे इलाज के लिए चंबा जिला के तीसा, पांगी, भरमौर, सलूणी, भटियात और जम्मू तक से भी लोग आते ही हैं। डॉक्टर विपिन अभी तक आंखों के 6 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। इसके साथ ही हर साल हजारों मरीज उनके द्वारा किये ट्रीटमेंट से ठीक होते हैं।

इलाज करवाने आये लोगों का कहना है की डॉ बिपिन चंबा के लिए मिसाल हैं। इनके व्यवहार और कार्यशेली सबसे उम्दा है। आंखों के लिए डॉ विपिन से कोई बेहतर नहीं हो सकता। हमें डॉ विपिन पे नाज है और आंखों का भगवान इसलिए नहीं कहते है ,उनकी कार्य शैली ही ऐसी है। वहीं, विपिन ठाकुर कहना है की पिछले कुछ सालों से सेवाएं दे रहा हूं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत मुफ्त में इलाज होता है। आंख के कई ऑपरेशन किये हैं। हमारा मकसद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, जिसके लिए सरकार ने का तरह की योजनाएं चलाई है।