Follow Us:

साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में मिली जगह

डेस्क |

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों के चलते काफी चर्चा में रही हैं औऱ बीजेपी लगातार उन्हें तरजीह दे रही है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी मात दी थी। वे हमेशा अपने अजीबो गरीब बयान और गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहती हैं और उनका अब कमेटी में आने से विरोधी स्वर भी उठ सकते हैं। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए में अंडर ट्रायल हैं।