Follow Us:

भंग हुई कार्यकारिणी पर बोले राठ़ौर, लेटर बम पर किया पूर्व मंत्री का बचाव!

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पत्रबम पर बयान दिया। रविंद्र रवि का बचाव करते हुए अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि रवि भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस को उनकी अंदरूनी लड़ाई से कुछ नहीं लेना… लेकिन उनके साथ सरकार का इस तरह का बर्ताव उचित नहीं है।

साथ ही उन्होंने भंग हुई कार्यकारिणी पर कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि अध्यक्ष को छोड़कर सारी कार्यकारिणी बदल दी हो। नई कार्यकारिणियों का गठन कब होगा इसके बारे में कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भी जानकारी नहीं है। आलाकमान से भी कुलदीप राठौर को इस बारे में अभी किसी तरह के दिशानिर्देश नहीं मिले हैं।

पत्रकारों से रूबरू कुलदीप राठौर ने कहा कि अब नए सिरे से कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा। इसमें मेहनती और संगठन को समझने वालों को तरजीह दी जाएगी। राम लाल ठाकुर के दिल्ली जाने की खबरों पर कुलदीप राठौर ने कहा कि कोई भी नेता दिल्ली जा सकता हैं इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। याद रहे कि बीते रोज़ कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल की जिला और प्रदेश कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया था।