Follow Us:

10 जनपथ पर आज फाईनल होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आज आ सकती है। टिकट फाइनल करने को लेकर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे से 10 जनपथ पर शुरू हो गई है। कांग्रेस की इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के प्रभारी महासचिव सुशील कुमार शिंदे के साथ राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश पीसीसी प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू उपस्थित हैं।

सूत्रों के मुताबिक समिति इस बैठक में उम्मीदवारों का चयन कर लेगी। अधिकतर उम्मीदवारों के नाम आज ही फाइनल कर दिये जाएंगे। ऐसी खबरें आ रहीं  हैं कि कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम बाद में तय किये जाएंगे। इसका कारण है कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा और प्रचार समिति का अध्यक्ष पहले ही घोषित किया जा चुका है।