Follow Us:

ऊना: पंडोगा में 108 एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

रविंद्र, ऊना |

108 एंबुलेंस हरोली के कर्मियों ने पंडोगा में एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। जिसमें जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार 108 एंबुलेंस सेवा हरोली को सुबह 5.58 मिनट पर पंडोगा से महिला अंजली (30) पत्नि सहाय हाल निवासी पंडोगा की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना आई थी। जिस पर पायलट जोगेंद्र सिंह व ईएमटी सौरभ शर्मा तुरंत मौका पर पहुंच गए।

महिला को एंबुलेंस के जरिये ऊना अस्पताल के लिए निकले ही थे कि पंडोगा बैरियर के समीप ही महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर 108 एबुलेंस कर्मियों ने गाड़ी में महिला का प्रसव करवाने का निर्णय लिया। 6.52 मिनट पर महिला ने लड़की को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।