Follow Us:

GS बाली ने कैंसर के डॉक्टर ढोडेन को दी श्रद्धांजलि

डेस्क |

कैंसर की बीमारी का उपचार करने वाले धर्मशाला के जाने माने पद्मश्री डॉक्टर ढोडेन को पूर्व मंत्री जीएस बाली ने श्रद्धाजंलि दी। अपने फेसबुक पेज के माध्यम से उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने पोस्ट किया है कि 'हज़ारों लोगों को नया जीवन देने वाले डॉक्टर ढोडेन को विनम्र श्रद्धाजंलि।'

याद रहे कि मंगलवार सुबह मैक्लोडगंज में 93 वर्षीय यशी ढोडेन का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और मगंलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भारत सरकार ने उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से नवाज़ा था। वह तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के भी निजी चिकित्सक रह चुके हैं।