Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अंब के पास अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अम्ब के करलुही पुल पर एक बाइक नंबर (HP-19B-6555) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। अज्ञात वाहन चालक बाइक को टक्कर मार कर भाग गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।