Follow Us:

अपने बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने माफी मांगी, कहा- तोड़-मरोड़ कर किया बयान पेश

डेस्क |

बीजेपी की विवादित नेता साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए जो भी किया वे उसका सम्मान करती हैं। साथ ही सदन पर आरोप लगाया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

विपक्ष द्वारा आतंकवादी से संबोधित करने पर प्रज्ञा ने कहा कि इसी सदन के एक सदस्य ने मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा। मेरे खिलाफ अदालत में कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बिना आरोप साबित हुए मुझे अपमानित किया गया है। इस सदन के सदस्य को आतंकवादी कहना यह महात्मा गांधी की हत्या से भी बदतर है।

याद रहे कि बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में गांधी के हत्यारे गोडसे को देश भक्त बताया था। यही नहीं पहले भी कई दफा वे अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रही हैं। उनपर कोई केस भी चल रहे हैं। लेकिन बीजेपी इसके बावजूद भी उन्हें तरजीह देते नहीं थकती। इस बार पहली दफा है जबकि बीजेपी ने पूर्ण रूप से प्रज्ञा के बयानों की निंदा की है।