Follow Us:

हैदराबाद रेप मामला पहुंचा दिल्ली, संसद भवन के बाहर धरने पर बैठी युवती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हैदराबाद रेप मामला दिल्ली पहुंच गया है। दिल्ली में अनु दुबे नामक युवती ने आज सुबह 7 बजे से संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान लड़की को दिल्ली में पुलिस ने अपने कब्जे में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार घंटे के बाद उसको छोड़ दिया है। पुलिस ने युवती को कहा कि वह जंतर-मंतर पर जा कर धरना प्रदर्शन करे। दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बता दें साइबराबाद पुलिस ने बुधवार को 27 साल की डॉक्टर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने युवती लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।

जानकारी अनुसार चार हैवानों  ने बुधवार की एक महिला के साथ रेप कर उसे जिंदा जला दिया गया। महिला डॉक्टर जब क्लीनिक से घर स्कूटी पर आ रही थी, तब उसकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया। शाम छह बजे पीड़िता को अपना दोपहिया वाहन शमशाबाद के तोंदुपल्ली टोलगेट में पार्क करते हुए देखा था तब उसी समय चारों ने अपराध करने की योजना बनाई अपनी योजना के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर पीड़िता की स्कूटी के पिछले टायर से हवा निकाल दी और उस समय सभी आरोपी नशे में थे। शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमोर्टम के लिए भेजा दिया है पुलिस सीसीटीवी फुटज भी खंगाल रही है। और मामला दर्ज  कर लिया है। जिसके बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है।