Follow Us:

कुल्लू: अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर CPIM का प्रदर्शन, भूतनाथ पुल का कार्य न होने पर सरकार को घेरा

गौरव, कुल्लू |

कम्युनिस्अ पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में खाली पडे़ पदों को भरने व भूतनाथ पुल को ठीक करने की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया। इस दौरान कमयुनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरवरी बाजार से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के पद खाली पडे़ हैं। प्रदेश की सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने में नाकाम रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण जिला कुल्लू की जनता को इलाज करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के चलते जिला में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है।

अस्पतालों में पहले से डॉक्टरों की कमी है उसके बावजूद डॉक्टरों के तबादले किए जा रहे हैं। प्रदेश की सरकार आम जनता की समस्या और परेशानियों को दर किनार कर रही है। दूसरी तरफ सरकार विकास का झूठा ढोल पीट रही है। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने से आम लोगों को निजी अस्पतालों में मंहगा ईलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भूतनाथ पुल को क्षतिग्रस्त होकर एक साल हो चुका है। प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग पुल को ठीक करने में नाकाम रहे हैं। पुल के ठीक न होने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर समय यह कहा जाता है कि अब ठीक करने का कार्य चलेगा लेकिन एक वर्ष से उपर का समय होने पर भी इसे ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को नहीं भरा गया और भूतनाथ ब्रिज का काम शुरू नहीं किया गया तो मार्क्सवादी पार्टी आन्दोलन पर उतरेगी।

इस दौरान जिला सचिवालय सदस्य भूप सिंह भंडारी, राजेश ठाकुर, जिला कमेटी के सदस्य खेम चंद, सर चंद ठाकुर, गोविंद भंडारी और चमन ठाकुर व राम चंद ने भी संबोधित किया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्मंत्री को ज्ञापन भेजा है।