हिमाचल प्रदेश के सबसे उंचे आईस हॉकी रिंक में पहली बार प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में शुक्रवार को 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आईस हॉकी कोचिंग कैंप एंव टूनामेंट का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में बतौर मुख्यातिथि कृषि जनजातीय एंव सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा ने शिरकत की। इस दौरान ले. कर्नल डॉ. जय प्रकाश डोगरा स्काउट ने बतौर विश्ष्ठि अतिथि मौजूद रहे। 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले आईस स्केटिंग हॉकी कोचिंग कैंप का आयोजन लदाख वूमन आईस हॉकी फाउडेशन लेह, युवा सेवाएं और खेल विभाग काजा के सहयोग से हो रहा है। इस शिविर में 45 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



