Follow Us:

शिमला: राठौर ने 9 कांग्रेस ब्लॉकों के पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 9 कांग्रेस ब्लॉकों के पुनर्गठन के लिए आज पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। यह पर्यवेक्षक एक हफ्ते में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे, जहां जिस विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक ब्लॉक बनाये गए थे। उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश में जिस विधानसभा क्षेत्र में एक से अधिक ब्लॉक बनाये गए थे, गत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निरस्त करते हुए एक विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक ही ब्लॉक बनाने को कहा था। अब प्रदेश में कुल 72 कांग्रेस के ब्लॉक होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि अब एक विधानसभा चुनाव क्षेत्र के नाम पर ही कांग्रेस ब्लॉक होंगे। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का एक ही ब्लॉक होगा। इसके ऑब्जर्वर बलविंदर सिंह बबलू को बनाया गया है। आनी निरमंड ब्लॉक अब एक ही ब्लॉक आनी होगा। इसके पर्यवेक्षक कवंर नरेद्र सिंह को बनाया गया है। सुजानपुर और टौणीदेवी का अब एक ही ब्लॉक सुजानपुर ही होगा, इसके पर्यवेक्षक अनिता धीमान बनाई गई है। लोअर बसाल और बंगाणा का ब्लॉक अब कुटलेहर होगा।इसके पर्यवेक्षक शशि शर्मा को बनाया गया है। श्री नैनादेवी जी और जुखाला का एक ही ब्लॉक श्री नैनादेवी जी ही होगा। इसके पर्यवेक्षक अरुण शर्मा को बनाया गया है।

सोलन और कंडाघाट ब्लॉक अब सोलन ब्लॉक ही होगा। इसके पर्यवेक्षक चंद्र शेखर वर्मा को बनाया गया है। शिलाई और कफोटा का ब्लॉक शिलाई ही होगा। इसके पर्यवेक्षक चंद्र मोहन ठाकुर को बनाया गया है। चौपाल,कुपवी और नेरवा का ब्लॉक चौपाल ही होगा। इसके पर्यवेक्षक पवन चौहान बनाये गए है। ठियोग और नारकंडा ब्लॉक अब एक ठियोग ही होगा। इसके पर्यवेक्षक धर्मेद्र को बनाया गया है। हिमराल ने बताया है कि सभी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को देंगे।इसी रिपोर्ट के आधार पर इन ब्लॉकों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जायेंगे।