Follow Us:

फ्लाइट में सीट न मिलने पर धरने पर बैठी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

स्पाइस जेट के फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल पहुंची भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर। बताया गया की साध्वी प्रज्ञा पसंद की सीट ना मिलने पर वे फ्लाइट के अंदर ही धरने पर बैठ गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुरोध पर वे करीब 20 मिनट बाद फ्लाइट से उतरीं। बाद में उन्होंने स्पाइस जेट प्रबंधन के खिलाफ सेवाओं में कमी की शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार साध्वी प्रज्ञा शनिवार शाम को दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 2489 से भोपाल आ रही थीं। फ्लाइट के अंदर उन्हें सीट नंबर 2-ए दी गई। वह चाहती थी की प्रोटोकाल के लिहाज से उन्हें सीट नंबर ए-1 दी जाए, लेकिन यह सीट पहले ही दूसरे यात्री को दी जा चुकी थी। शाम सात बजे फ्लाइट भोपाल में राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। भोपाल के सभी यात्री उतर गए, लेकिन साध्वी नहीं उतरीं। वे फ्लाईट के अंदर ही धरने पर बैठ गई। स्पाइस जेट के स्टाफ ने भी उनसे नीचे आने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं मानीं। बाद में एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम फ्लाइट के अंदर पहुंचे और सांसद से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद वे फ्लाइट से उतरीं। उनके फ्लाइट से समय पर नहीं उतरने के कारण यह फ्लाइट भोपाल से 20 मिनट की देरी से वापस दिल्ली रवाना हुआ।