Follow Us:

झारखंडः 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में लेंगे शपथ

|

झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

झारखंड में झामुमो गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत किया हासिल किया। सरकार की संरचना के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और हेमंत सोरेन ने बताया कि वे इसकी विस्तृत चर्चा के लिए दिल्ली जाएंगे और वहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बातचीत करेंगे। झामुमो ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है।