Follow Us:

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

पी. चंद, शिमला |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सद्भवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता और प्रेम का संदेश दिया, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।