Follow Us:

मंच पर बोले अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री के राज में नंबर-1 बनेगा हिमाचल

पी. चंद |

रैली स्थल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार को 2 साल के जश्न पर बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2सालों में प्रदेश सरकार का कार्य उपलब्धियों भरा रहा। अगले 3 सालों में प्रदेश नम्बर-1 राज्य बनेगा। हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है जहां हर घर में गैस का कनेक्शन है। हिम केयर लोगों के लिए बेहतर साबित हो रहा है। राइजिंग हिमाचल से प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

देश मे प्रथम गृह मंत्री पटेल के बाद मौजूदा गृह मंत्री ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। 370 और 35A को हटाया, तीन तलाक खत्म किया, राम मंदिर बनाने का रास्ता भी साफ किया। उन लोगों का क्या कसूर जो भारतीय जान बचाने के लिए भारत मे शरणार्थी बन कर रह रहे हैं उनको नागरिकता देने का काम किसी ने किया तो वो मोदी और अमित शाह ने किया।