Follow Us:

मुंबई: फैक्ट्री में आग लग जाने से दो लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में देर रात आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। दमकल विभाग की टीम एक अन्य की तलाश कर रही है। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि तीन लोग गायब हैं, इनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया गया। आग पर काबू पाने के बाद दो शव मिले हैं।

आपको बताते जाए कि आग लग जाने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। घाटकोपर स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया था। लेकिन इसमें तीन लोग गायब थे। आग बुझाने के बाद एक पुरुष और एक महिला का शव मिल गया है। लेकिन अभी तक एक की तलाश की जा रही है।