Follow Us:

कांग्रेस आज मना रही 135वां स्थापना दिवस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

28 दिसंबर यानि आज कांग्रेस अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को पूरे 135 साल हो चुके हैं। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराकर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में जगह-जगह पर झंडे को फहराए गए। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सरकार बेरोजगारी-अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया हौ कि जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और एक ही वीडियो में एक डिटेंशन सेंटर दिख रहा है। इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है। इस मौके पर आज दिनभर कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अपने 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थापना दिवस पर देश भर में मार्च निकाली गई।

राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जहां वह नागरिकता को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक में लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।