Follow Us:

प्रदेश में 4 जनवरी तक रहेगा मौसम खराब

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फ़बारी और बारिश देखने को मिल रही है। हिमाचल में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार है। कुल्लू, चंबा, शिमला, और किन्नौर के जिला प्रशासन ने अलर्ट के साथ एहितयात बरतने को कहा है। प्रशासन ने नए साल से बर्फ़बारी के आसार बताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आनुसार 31 दिसंबर को मैदानी औऱ निचले क्षेत्रो में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मध्य पर्वतीय और ऊच्च पर्वतीय में 1-2 जगह पर बारिश और हिमपात होगा।

ये रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान