Follow Us:

कुल्लूः लाहुल स्पीति में लगे भूकंप के झटके

गौरव, कुल्लू |

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके लगे हैं। जिला में यह भूकंप सुबह 10:46 पर हुआ उस समय घाटी के लोग दिनचर्या के कार्य में व्यस्त हो चुके थे। इस भूकंप का केंद्र लाहुल स्पीति ही रहा और भूकंप की तीव्रता 5 किलोमीटर रही। जानकारी के अनुसार यह भूकंप 3.4 मैगनेट रियेक्टर पैमाने पर आंका गया है। इससे पहले वीरवार को भी 3.7 मैगनिच्यूट रिएक्टर पैमाने पर आंका गया था।

यह भूकंप वीरवार शाम को 7 बजकर आया था। जिसकी गहराई भी 5 किलोमीटर थी। इस दौरान लाहुल स्पीति के कई लोग घरों से बाहर निकले। दोरजे उपासक उप प्रधान केलांग ने बताया कि इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और लोगों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि आज सुबह को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए।