Follow Us:

कुल्लू: 108 एंबुलेंस ने बर्फबारी के बीच शरण गांव पहुंचकर गर्भवती महिला का करवाया सफल प्रसव

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के सैंज उपतहसील में दुर्गम गांव शरण की दुर्गा देवी के लिए 108 एंबुलेंस जीवनदायनी साबित हुई। रैला पंचायत की शरण निवासी दुर्गा देवी देर रात करीब सावा तीन बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके चलते क्षेत्र की आशावर्कर ने 108 एंबुलेंस को फोन किया उसके बाद एंबुलेंस बर्फबारी के बीच शरण पहुंची और उक्त महिला को अस्पताल के लिए लाते समय सैंज के पागलनाला में आपातकालीन प्रसव करवाना पड़ा।

ईएमटी हेमराज नेगी और पायलट मनी राम ने पागलनाला के पास एंबुलेंस खड़ी कर महिला का सफल प्रसव करवाया। जिसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को नगवाईं सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशीष ने बताया कि महिला का प्रसव करवाना काफी रिस्क भरा था। लेकिन ईएमटी हेमराज ने डाक्टरों की सलाह लेकर साहस पूर्वक सफल करवाया।