बर्फ में कैद जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में इन दिनों भारी बर्फबारी हुई है। बर्फ़बारी की वजह से स्पिति जिला शेष दुनिया से कट गया है। जरूरी सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। स्पीति उपमंडल मुख्यालय काजा में गंभीर रुप से बीमार चल रहे दो मरीजों को प्रदेश सरकार के हैलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार दो मरीजों को काजा उपमंडल मुख्यालय से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया था। लेकिन घाटी में बर्फबारी होने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है।
बीएमओ काज़ा ने सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की थी, जिसके चलते मुख्यमंत्री का निज़ी विमान काज़ा भेजा गया और हेलीकॉप्टर से दोनों मरीजों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है।