Follow Us:

CAA पर जागरूकता अभियान जारी, धूमल ने सुजानपुर में लगाया कैंप

कमल |

CAA को लेकर बीजेपी का प्रदेश में जागरूकता अभियान जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूल ने सुजानपुर में लोगो को जागरूक किया। धूमल ने कहा कि ये बिल लोगों को नागरिकता देने के लिए बना है न की छिनने के लिए। हमारें हिंदु समुदाय के लोग जो बाहरी देशों में प्रताड़ित हैं वे देश में आकर रहेंगे।

इस बिल से भारत देश में रह रहे किसी भी नागरिक की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। धूमल ने आवाह्न किया विपक्षी दलों द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, जिससे उन्हें बचना होगा। साथ ही लोगों से यह भी कहा कि CAA पर अपनों को भी जागरूक करें और जो लोग गुमराह हुए हैं उन्हें जागरूक करना अपना फर्ज समझें।