Follow Us:

महेंद्र सिंह के बेटे के पक्ष में CM, कहा- कर्मचारियों से पूछना नागरिक का फर्ज है…

पी. चंद |

IPH मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे का महिला कर्मचारियों से बदसलूकी का वीडियो आने के बाद मुख्यमंत्री भी उनके पक्ष में उतर आए हैं। कर्मचारियों पर ठिकरा फोड़ते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इसमें कोई बड़ा बवाल नहीं है। कर्मचारी और अधिकारी अपना काम सही से न करें तो एक नागरिक को उनसे पूछने का पूरा अधिकारी है।

उनका काम नहीं हुआ तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछा था। राजनीतिक मंशा के आधार पर वीडियो को बनाया गया और उसे वायरल किया गया। अधिकारी-कर्मचारी अपना काम सही से करें तो जनता को कोई दिक्कत नहीं आएगी। हर नागरिक को उसके काम के बारे में पूछने का अधिकारी है।

याद रहे कि IPH मंत्री का बेटा अक्सर सु्र्खियों में रहता है। पहले भी उनके बेटे पर विधायक पद के काम करने के आरोप लग चुके हैं। यहां तक इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ताजे मामले में भी मंत्री के नवाबजादे सरेआम कर्मचारियों से दंबग व्यवहार करते नज़र आ रहे हैं। यहां तक जिस सीट पर कर्मचारियों को बैठना होता है उस सीट पर मंत्री का बेटा बैठा और अधिकारी कर्माचरी डर के मारे खड़े हैं। लेकिन बावजूद इसके भी मुख्यमंत्री इसे आम नागरिक से कर्मचारी की बात कह रहे हैं। ये देखें वीडियो…