Follow Us:

शिमलाः भारी बर्फबारी के बीच रोहड़ू में शांद महायज्ञ

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रोहडू उपमंडल की रणसार घाटी के रणोल गांव में 29 साल बाद शांद महायज्ञ का आयोजन हुआ। शांद महायज्ञ में भारी बर्फबारी के बीच शिखा पूजन की रस्म निभाई गई। करीब दो फीट बर्फ में श्रद्धालुओं ने देवताओं के साथ नृत्य किया। इस दौरान खूंदों (देवता और देवलु) ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते हुए गांव की परिक्रमा की। हजारों की संख्या में लोग 29 साल बाद हुए ऐतिहासिक शांद महायज्ञ के साक्षी बने।

महायज्ञ में जाबल से नारायण देवता, पुजारली से महादेव देवता, रोहल से पवासी देवता, थली से गुडारू देवता, देवीधार से खंटू देवता, टोड़सा से परशुराम, नंडला से परशुराम, धगोली से परशुराम देवता उपस्थित रहे।