Follow Us:

ऊना: सेना भर्ती में सुजानपुर के सुनील ने 5.2 मिनट में पूरी की 1600 मीटर दौड़, DC ने किया सम्मानित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

ऊना के इंदिरा स्टेडियम चल रही सेना भर्ती में सुजानपुर टीहरा के सुनील कुमार ने अब तक की सबसे तेज दौड़ लगाई। सुनील ने 1600 मीटर दौड़ मात्र 5.02 मिनट में पूरी की। यह अब तक की भर्ती प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सबसे तेज धावक सुनील कुमार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने शनिवार को इंदिरा स्टेडियम में सम्मानित किया और उन्हें सेना भर्ती के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीसी ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभाशाली युवाओं को केवल मार्गदर्शन की आवश्यकता है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दूसरे युवाओं को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा, जिससे वे समाज के सामने मिसाल बनें और अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।