Follow Us:

हमीरपुर में 2 दर्जन कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर में विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में 2 दर्जन भाजपा में शामिल हुए। एक कार्यक्रम में कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की। ये सभी लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए थे और लगातार पार्टी का काम है। पिछले लंबे समय से कर रहे थे लेकिन लगातार चल रही कांग्रेस पार्टी के भीतर अंतर्कल्ह और गुटबाजी से तंग होकर इन्होंने आज कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा जॉइन की।

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज करीब 2 दर्जन लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। अधिकतर लोगों का यही कहना है कि पिछले करीब 1 साल से ही कांग्रेस नेता साइड होकर रह गए हैं। पार्टी में अब भविष्य कहीं भी नजर नहीं आ रहा है और यही कारण है कि हम लोग पार्टी छोड़कर अब भाजपा में आ रहे हैं।