Follow Us:

हमीरपुर में जिला अध्यक्ष ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर में आज जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में मुख्य रूप से धूमल समर्थकों का ही दबदबा नजर आया जिनमें मुख्य रूप से उपाध्यक्ष के पद पर अनिल कौशल महासचिव के पद पर अभय, वीर, लवली, प्रेस सचिव के पद पर अंकुश दत्त शर्मा और पार्टी के खजांची तेज प्रकाश चोपड़ा का नाम प्रमुख है।

बलदेव शर्मा ने हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के वरिष्ठ और एक्टिव कार्यकर्ताओं की एक सूची पदाधिकारियों के रूप में घोषित की। इस मौके पर बलदेव शर्मा ने कहा कि पार्टी एकजुट है और किसी भी गुटबाजी से परे हटकर हमने इस कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें हर उस कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया गया जो पार्टी को सशक्त करने में पहले भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहा था और आगे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हमीरपुर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है और सभी 5 की 5 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर हमने इस कार्यकारिणी की घोषणा की है।