Follow Us:

पूर्व सैनिक राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड़ में लेंगे भाग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के 35 पूर्व सैनिकों का दल(01 कमाण्डर, 33 फायल, 01 रिर्जव) शिमला में 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा।

उन्होंने बताया कि इन पूर्व सैनिकों को परेड़ में शामिल होने के लिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सारा बन्दोबस्त  किया जाएगा। 22 जनवरी, 2020 को इन पूर्व सैनिकों का दल धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना होगा। 23 से 25 जनवरी को शिमला के रिज मैदान में परेड़ की रिहर्सल में पूर्व सैनिकों के दल को शामिल किया जाएगा। 26 जनवरी को परेड़ होने के बाद पूर्व सैनिकों का यह दल महामहिम राज्यपाल के साथ भेंट करेगा। 27 जनवरी को इन पूर्व सैनिकों का दल शिमला से धर्मशाला के लिए रवाना होगा।