Follow Us:

किन्नौरः अचानक चट्टानें खिसकने से बंद NH-5 आज सुबह से बहाल

नवनीत बत्ता |

जिला किन्नौर के भावनगर के पास डेट सुंगरा नामक स्थान पर बीते मंगलवार को भूस्खलन के कारण NH-5 बंद हो गया था जो आज सुबह से बहाल हो गया है। नेशनल हाइवे के बंद होने से  सैलानियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। रास्ता बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि इस भूस्खलन में फिलहाल किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं थी।