Follow Us:

धूमधाम से मनाया जा रहा है मां नैनादेवी का प्रकटोत्सव

नवनीत बत्ता |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में आज माता की जयंती, प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पूरे मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, लाइटों और मोर पंखों से सजाया गया है। पुरुष और महिला श्रद्धालू पंजाबी भेंटों पर खूब भांगड़ा भी डाल रहे है। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए खास खानपान की व्यवस्था भी की गई है

पंजाब और हरियाणा की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा यहां पर श्रद्धालू और पर्यटकों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं। यह सभी लंगर यहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा लगाएं गए हैं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालू आज माता के दरबार में प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य पर माता जी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। पूजा पाठ हवन यज्ञ भी जोरो शोरों से किया जा रहा है।