Follow Us:

बिलासपुर: पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM जयराम ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दी बड़ी सौगात

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल के 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने बिलासपुर के झंडूता में जनसभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों को 5 फीसदी डीए देने के घोषणा की है। ये डीए 1 जुलाई 2019 से देय होगा। इससे कर्मचारियों को 250 करोड़ के वित्तीय लाभ मिलेंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 5 फीसदी की दर से डीए जारी किया है। प्रदेश सरकार ने भी केंद्र की तर्ज पर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 5 फीसदी डीए देने की घोषणा की है।