Follow Us:

शिमलाः गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान CM ने किया राज्यपाल का

पी. चंद, शिमला |

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समारोह में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इसके बाद  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विख्यात लेखक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्रा और बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री कंगना रणौत को पदमश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। प्रो. अभिराज और कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड के फ्लाई पास्ट समारोह में हिस्सा लेने के लिए ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव और सम्मान का विषय है कि ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान हिमाचल के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के निवासी हैं।

ग्रुप कैप्टन गौरव चैहान ने सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमान से फ्लाई पास्ट किया। 450 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उड़ान भरने में सक्षम यह विमान हवाई निगरानी और चेतावनी के लिए अत्याधुनिक ‘नेत्रा’ प्रणाली से सुसज्जित है।