Follow Us:

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी सख़्त, हिमाचली वोट बैंक के लिए CM दिल्ली रवाना

डेस्क |

CAA और NRC के बाद देश में उठी बीजेपी के विरोध की चिंगारी ने विशाल आग का रूप ले लिया है। महाराष्ट्र सहित लगातार राज्यों में मिल रही चुनावी हार पर बीजेपी ख़तरे की जद्द में है और अब विधानसभा चुनाव पर खास तौर पर ग़ौर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली विधानसभा के लिए बीजेपी पूरजोर मेहनत कर रही है औऱ बड़े-बड़े नेताओं से प्रचार-प्रसार करवा रही है।

इसी बीच ख़बर है कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी हाईकमान ने सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुला लिया है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। जुब्बलहट्टी एयरपोर्ट से हेली टैक्सी से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ जा रहे हैं। चंडीगढ़ से हवाई जहाज में दिल्ली रवाना होंगे। इसके साथ ही जयराम कैबिनेट के कई मंत्री भी दिल्ली जाने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले करीब साढ़े 8 लाख परिवार रहते हैं। मतदाताओं की संख्या साढ़े 5 लाख बताई जा रही है। यहां ख़ासतौर पर हिमाचलियों की कॉलोनियां भी बनी है। कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी के सर्वाधिक दिल्ली के बसिंदे हो चुके हैं। जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार कब तक करेंगे और वापस कब लौटेंगे, यह कार्यक्रम तय नहीं है। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि जयराम ठाकुर के वापस लौटने का कार्यक्रम अभी नहीं बना है। ऐसे में हिमाचल सरकार के मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों का दिल्‍ली में प्रचार करना अहम माना जा सकता है।