Follow Us:

नैना देवी मंदिर न्यास ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की 1 करोड़ रूपए की धनराशि

सुरेन्द्र जम्वाल, बिलासपुर |

विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी में मंदिर न्यास के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रूपए की राशि दान के रूप में प्रदान की गई। विश्व विख्यात नैना देवी मंदिर न्यास ने हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ धनराशि भेजी है। यह राशि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों एवं गरीबों की सहायता के लिए यह राशि खर्च की जानी है।

नैनादेवी उपमंडलाधिकारी सुभाष गौतम ने इस संबंध में जानकारी के देते हुए बताया कि इससे पहले भी नयना देवी मंदिर न्यास की तरफ से गरीब लोगों के कल्याण के लिये कई बार आर्थिक सहायता और मदद राशि प्रदान की गई है। बता दें कि नयनादेवी मंदिर न्यास द्वारा इससे पहले भी पीड़ित लोगों की मदद और स्कूल और संस्कृत महाविद्यालय संचालित करने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपमंडल प्रशासन नैनादेवी के एसडीएम सुभाष गौतम का कहना है कि नयना देवी मंदिर ने हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ की धनराशि प्रदान की है।