Follow Us:

शिमला: बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन, कई सड़कें हुई बहाल

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में जिला प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में सभी सड़कें खोल दी गई है और अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा कवार मैं बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शिमला रामपुर, रोहडू हाटकोटी और चौपाल सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। जिला में अधिकतर संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। जिला में अधिकतम क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है और दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति का भंडारण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।