Follow Us:

जीएस बाली ने बजट को बताया धोखा, कांगड़ा के हितों की अनदेखी का लगाया आरोप

मनोज धीमान |

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने आम बजट को हिमाचल के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त राज्य मंत्री हिमाचल से है। फिर भी हिमाचल के हिस्से में कुछ नहीं आया। हिमाचल के सांसद, हिमाचल के हितों का बचाव नहीं कर पाए।

पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि चार मुख्य हाई वे में दो हाई वे के फोर लेन का काम आजतक चालू नहीं हुआ या उसे पूरी तरह से खारिज किया जा रहा है।  राज्य के सबसे बड़े जिले को शिमला से जोड़ने वाली सड़क को रोकने की साजिश सरकार कर रही है। 3 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक करेंगे। अगर उसमे कांगड़ा के हितों की अनदेखी होती है तो इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। 2 हाई वे का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री ने किया है। फिर भी यहां काम नही हो रहा। राज्य दिल्ली में अपनी पैरवी नहीं कर पा रहा।

वहीं, उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। नए उद्योग धंधे लग नहीं रहे। महंगाई लगातार बढ़ रही है। बिजली, पानी, ट्रांसपोर्टेशन महँगी  हो गयी। सरकार किसी भी मोर्चे में जनता को राहत देने में नाकाम है।