Follow Us:

बिलासपुर: घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बने जागीर मेहता

एस जम्बाल |

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जागीर मेहता की नियुक्ति की है। इससे पूर्व भी जागीर मेहता अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। पार्टी ने उनके ऊपर अपना विश्वास बनाए रखा है।

जागीर सिंह मेहता ने अपनी नियुक्ति पर अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव राजेश धर्माणी ,सह  प्रभारी गुरकीरत सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। सभी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।