Follow Us:

शिमला में अधिकांश सड़कें बहाल, दुर्गम इलाकों में दी जा रही है सुविधाएं: DC

पी. चंद |

राजधानी शिमला के कई दुर्गम इलाकों में सड़क सुविधाएं अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। लिहाज़ा प्रशासन ने अधिकतम सड़कें बहाल कर दी हैं लेकिन दुर्गम इलाके अभी भी बाकी है। डीसी शिमला अमित कश्यप ने बताया कि शिमला शहर में सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं। शिमला ग्रामीण में सभी सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। रोहडू, चौपाल मार्ग सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है और संपर्क मार्गों को खोलने का कार्य प्रगति पर है।

अमित कश्यप ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में श्रमिक और मशीनरी तैनात की गई है और जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। शिमला रामपुर सड़क पर यातायात नियमित रूप से चल रहा है और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें वाया नारकंडा जा रही है। अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा कवार उपमंडल में सभी सड़कें बंद है और सड़कें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जिले में विद्युत आपूर्ति अधिकतम क्षेत्रों में बहाल कर दी गई है और जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है।  दुर्गम क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति का पर्याप्त भंडारण समुचित मात्रा में उपलब्ध है और जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।