Follow Us:

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार 8 जवानों को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

नवनीत बत्ता |

हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में जगह-जगह डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करलियागया है। सभी आठ पुलिस कर्मियों को बुधवार को पालमपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।

बता दें कि पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने अलग-अलग जगहों पर नौकरी कर रहे इन आठ पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया था। इनमें से छह के खिलाफ भवारना और दो के खिलाफ पालमपुर में मामला दर्ज था।

पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे इन जवानों को पुलिस ने बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड बिक्रम ने फर्जी तरीके से इन जवानों की लिखित परीक्षा पास करवाई थी। इसके बाद ये पुलिस जवान फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती हो गए थे।

वहीं, एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ पुलिस कर्मियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।