Follow Us:

चंबाः तीसा में सरकारी संपत्ति पर ठेकेदार का कब्ज़ा

मनोज धीमान |

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चंबा तीसा मार्ग पर तीसा पुल के पास ग्राम पंचायत तीसा द्वारा कुछ साल पहले रेन शेल्टर बनाई गई थी। यह रेन शेल्टर लोगों के लिए बनाई गई थी। ताकि बारिश में यहां पर रुकने वाले यात्रियों को परेशान न होना पड़े। लेकिन आज इस रेन शेल्टर का दुरूपयोग किया जा रहा है।  तीसा पुल का कार्य जोरों शोर पर है।

इसी दौरान जिस ठेकेदार को पुल का कार्य दिया है। उसी ठेकेदार द्वारा सरकारी रेन शेल्टर पर कब्ज़ा कर लिया है जिससे यहां रुकने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा रेन शेल्टर में सिमेन्ट रखा है और अन्य सामान भी रखा है।

अगर बारिश हो रही हो तो यात्रियों को बहार बारिश में भीगने पड़ता है हैरानी की बात तो यह है। कि करोड़ों रुपए कमाने वाले ठेकेदार को आखिर पैसों की कमी तो नहीं पड़ गयी जिसके चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा अगर प्रशाशन की बात करें तो हैरानी होती है। प्रशासन आंखें बंद करके आखिर क्यों बैठा है।