Follow Us:

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री 14 फरवरी को आएंगे हिमाचल

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेटअफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनेंगे और जनता से मिलेंगे। दोपहर बाद डेढ़ बजे बड़सर विधानसभा की मोरसू पंचायत में मनरेगा के लाभार्थियों के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बाबा बाल के कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वीरवार को एक दिवसीय ऊना प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अनुराग ठाकुर सुबह 10.30 ऊना पहुंचेंगे और इसके बाद कोटला कलां स्थित बाबा बाल आश्रम के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री बंगाणा से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।