Follow Us:

SC-ST प्रमोशन के आरक्षण को डबल स्टैंडर्ड अपना रही बीजेपी सरकार: रजनी पाटिल

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर आरक्षण को लेकर डबल स्टैंडर्ड की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। शिमला में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने केंद्र की मोदी सरकार पर एससी, एसटी के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के दौरान मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर इस वर्ग के अधिकार को समाप्त कारना चाहती है। 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट से यह साफ हो गया है जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से वकील ने अपनी दलील दी है। जबकि कोर्ट के बाहर भाजपा सरकार एससी एसटी को लेकर दूसरा पक्ष दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजाप सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है कांग्रेस इसका विरोध करती है और भाजपा से इस मामले में अपना स्टैण्डर्ड साफ करने की मांग करती है। दिल्ली में चुनावों में मिली हार ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। केंद की भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है जिसका कांग्रेस सड़कों पर उत्तर कर विरोध करेगी। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है जिसे काबू करने में सरकार फैल हो गई है।संविधान को तोड़ कर भाजपा देश के लोगों पर RSS का एजेंडा थोपने का काम कर रही है।

वहीं, रजनी पाटिल ने कहा कि जल्द प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।जिसके लिए पार्टी के सभी नेताओं से बातचीत की जा रही है और सभी की सहमति से मजबूत संगठन तैयार किया जो पंचायत और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीताने के लिए काम करेगा।