Follow Us:

सोलन: नौकरियों में आरक्षण रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सयुंक्त नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग का केंद्र सरकार द्वारा नियुक्तियों एवं पदोन्नतियों में आरक्षण रद्द करने को लेकर सोलन में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस प्रस्ताव के विरुद्ध उपायुक्त सोलन के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेस के कई अन्य नेता और इन विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के अतिरिक्त कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वक्तयों ने कहा कि केंद्र सरकार का देश में अनुसूचित जातियों व दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार एक ऐसी सरकार केंद्र में बैठी है जो ध्रुवीकरण की राजनीति कर देश को बांटने का पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा आ आरक्षण पर दोहरा मापदंड है।यह देश के लोगों को गुमराह कर अपना राजनैतिक हित सादने मे लगी है।

कांग्रेस के इन नेताओं ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि दिल्ली के लोगों ने इस सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है।जल्द ही देश के लोग भी इसे सत्ता से बाहर कर देंगे।उन्होंने कहा कि देश आज गंभीर चुनोतियो से गुजर रहा है।देश की समस्याओं की ओर इसका कोई भी ध्यान नही है।उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र ने उनके आरक्षण में किसी भी प्रकार की कोई छेड़ छाड़ की तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नही।केंद्र को इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।