Follow Us:

आज अरविंद केजरीवाल करेंगे शपथ ग्रहण

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। समारोह कई मायनों में खास होगा। आज 12 बजे केजरीवाल शपथ लेंगे।

पूरी दिल्ली के लोगों को बुलाया गया है। शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि हैं।