Follow Us:

अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में ली पद और गोपनियता की शपथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि दिसंबर 2013 अरविंद केजरीवाल पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे और फरवरी 2015 में भी केजरीवाल ने इसी मैदान में सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली थी।