Follow Us:

ऐतिहासिक होगी ट्रंप की भारत यात्रा, PM मोदी को जाता है श्रेय: CM

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति ट्रंप के इंडिया विस़िट पर बयान दिया। मीडिया के सामने जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी ये यात्रा ऐतिहासक होगी। जिस जोर-शोर से उनका अभिनंदन हुआ है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ये सब प्रधानमंत्री मोदी की बदौलत हुआ जिससे अमेरिका और भारत के संबंध अच्छे बने हैं। आज देश को मजबूत नेतृत्व मिला है जिसकी बदौलत दुनिया को इंडिया को देखने का नज़रिया बदला है।

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के बैनर तले आशा वर्कर यूनियन, ‘सिलाई-कटाई कर्मचारी संघ’ और पर्यटन निगम कर्मचारी संघ’ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हमेशा ही कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं और उनकी अधिकांश मांगें पूर्ण की गई है। उन्हें करोड़ों रुपये के लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता माता और बाल स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार की चिंता का प्रमुख विषय था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान दो बार आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य का हिस्सा बढ़ाया है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मानदेय बढ़ाने की उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सरकार ‘सिलाई कटाई कर्मचारी संघ’ की मांगों के प्रति भी संवेदनशील है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर औऱ प्रशिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। ‘पर्यटन निगम कर्मचारी संघ’ को भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सजग है।