Follow Us:

डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग निहारा ताजमहल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपनी पत्नी मेलानिया संग ताजमहल की खू़बसूरती के दीदार किए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी संग ताजमहल को खूब निहारा। ट्रंप ने ताजमहल की आगुंतक पुस्तिका में भारत के सांस्कृतिक इतिहास की तारीफें की। उन्होंने लिखा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति की सुदंरता और समय से परे उदाहरण का एक नायाब नमूना है। शुक्रिया भारत!

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमने आईएस के दरिंदे बगदादी को मार गिराया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने होली-दीवाली, भांगड़ा, तेंदुलकर-कोहली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में साथ हैं। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है।